परेरा ने अर्धशतक लगाया, चायकाल तक श्रीलंका ने 175/8 रन बनाये

By Shobhna Jain | Posted on 30th Aug 2015 | खेल
altimg
कोलोंबो , 30 अगस्त (वीएनआई)। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन आज दिन के दूसरे सत्र चायकाल तक श्रीलंका ने परेरा के अर्धशतक की बदौलत 175/8 रन बना लिए है। श्रीलंका भारत से अभी भी 137 रन पीछे है। श्रीलंका ने भारत की पहली पारी 312 रन के जवाब में तीसरे दिन के पहले सत्र चायकाल तक 175/8 रन बनाये। हेराथ 47 और प्रसाद 6 पर खेल रहे है। इससे पहले तीसरे दिन का खेल की शुरुआत होते ही भारतीय टीम अपना स्कोर 300 के पार पहुँचाने के बाद 312 रन पर सिमटी। हेराथ ने पहले ईशांत को 6 रन और यादव को 4 रन पर आउट किया। चेतेश्वर पुजारा 145 रन पर नाबाद लौटे। श्रीलंका की तरफ से प्रसाद ने चार और हेराथ ने तीन विकेट लिए। दिन के पहले सत्र लंच तक श्रीलंका ने 18 ओवर में 47/5 रन बनाये। श्रीलंका की पहली पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही ईशांत ने थरंगा को 4 रन पर आउट कर पहली सफलता दिलाई और यादव ने सिल्वा की 3 रन पर गिल्लियां उड़ाकर श्रीलंका की बल्लेबाज़ी में सेंध लगा दी। उसके बाद बिन्नी ने चांडीमल को 23 रन पर एलबीडबल्यू किया और ईशांत ने कप्तान मेथुज को मात्र 1 रन पर विकेट के पीछे आउट करवाया। फिर बिन्नी ने करुणारत्ने को 11 रन पर आउट कर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन भेज दी और इसकी के साथ दिन के पहले सत्र की समाप्ति की घोषणा की। दिन के दूसरे सत्र चायकाल तक श्रीलंका ने 48 ओवर में 175/8 रन बनाये। भोजनकाल के बाद दूसरे सत्र की पहली ही गेंद पर ईशांत ने तिमने को शून्य पर पवेलियन भेज दिया था, उसके बाद बल्लेबाज़ी करने आये धमिका प्रसाद ईशांत की गेंद पर घायल होकर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद कुशल परेरा और हेराथ ने पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। दोनों के बीच 79 रन की साझेदारी को ईशांत शर्मा ने तोडा और परेरा अपना अर्धशतक बनाने के बाद 55 रन पर पवेलियन लौटे। मिश्रा ने भी कुशल परेरा को 16 रन पर एलबीडबल्यू कर आठवी सफलता दिलाई।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india