उत्तर प्रदेश में 2019 चुनाव से पहले बीजेपी संगठन में होगा बड़ा फेरबदल

By Shobhna Jain | Posted on 14th Jul 2018 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 14 जुलाई, (वीएनआई) उत्तर प्रदेश की भाजपा इकाई में 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कुछ बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। प्रदेश में नए भाजपा अध्यक्ष की खोज तेज होती जा रही है, बताया जा रहा है महेंद्र नाथ पांडेय के स्थान पर स्वतंत्र देव सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 

उत्तर प्रदेश के राज्य परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह राज्य के ओबीसी समाज से आते है। ऐसे में यह परिवर्तन लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए राज्य में ओबीसी वोटो में सेंध लगाने की कवायद है। वहीं यूपी बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को उनकी जिम्मेदारी से मुक्त कर उन्हें राज्यपाल बनाए जाने की खबर है । गौरतलब है स्वतंत्र देव सिंह का जन्म मिर्जापुर में हुआ था लेकिन वो जालौन में काम करते रहे हैं। वहीं बुदेलखंड इलाके को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ये दर्शाना चाहती है कि इस इलाके को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। बीजेपी के सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश 2019 चुनावों के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य है। ऐसे में पार्टी किसी प्रकार की लापरवाही के मूड में नहीं है। वहीं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद उत्तर प्रदेश पर नजर रखेंगे जैसे उन्होंने पिछली बार रणनीति तैयार की थी। मोदी भी उत्तर प्रदेश पर फोकस कर रहे हैं लेकिन पार्टी को संगठन से पर्याप्त सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india