शीला दीक्षित ने कहा कांग्रेस और आप में नहीं होगा गठबंधन

By Shobhna Jain | Posted on 5th Mar 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्‍ली, 05 मार्च, (वीएनआई) आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दिल्‍ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की अटकलों पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने विराम लगते हुए कहा गठबंधन नहीं होगा। 

कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की राजनीतिक जंग फतह करने के लिए विभिन्न सियासी पार्टियों के साथ गठबंधन करने में जुटी है। इसी को लेकर दिल्‍ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन के मुद्दे पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने आज पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं की बैठक बुलाई जिसमें अब यह फैसला लिया गया है कि कांग्रेस दिल्ली में आप के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेगी।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद साफ कर दिया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा, हमने राहुलजी को बताया कि आप के साथ गठबंधन नहीं करना चाहिए। इस पर उन्होंने सहमति व्यक्त कर दी है। हालांकि उन्होंने कहा कि आप को गठबंधन की बाध्यता दिख रही हो, लेकिन हम तैयार नहीं है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 26th Feb 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india