समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी की

By Shobhna Jain | Posted on 8th Mar 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 08 मार्च, (वीएनआई) उत्तरप्रदेश में मुख्य विपक्षी दाल और महागठबंधन का हिस्सा समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है।

समाजवादी पार्टी ने पहली सूची में यूपी की 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इस सूची के अनुसार सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। जिन 6 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है, उनमें मैनपुरी, बदायूं, फिरोजाबाद, इटावा, रॉबर्ट्सगंज और बहराइच सीट शामिल हैं। बदायूं लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद लोकसभा सीट से अक्षय यादव, इटावा (सुरक्षित) लोकसभा सीट से कमलेश कठेरिया, रॉबर्ट्सगंज (सुरक्षित) लोकसभा सीट से भाईलाल कोल और बहराइच (सुरक्षित) लोकसभा सीट से शब्बीर बाल्मिकी को प्रत्याशी बनाया गया है। गौरतलब है कि अगले कुछ ही दिनों में समाजवादी पार्टी की बाकी 31 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी। महागठबंधन में समाजवादी पार्टी के हिस्से में यूपी की 37 लोकसभा सीटें आई हैं।

 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 15th May 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india