महाराष्ट्र सरकार ने कहा 26 जनवरी से स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ाना अनिवार्य

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Jan 2020 | राजनीति
altimg

मुंबई, 22 जनवरी, (वीएनआई) महाराष्ट्र में 26 जनवरी से सभी स्कूलों में प्रतिदिन सुबह संविधान की प्रस्तावना का पाठ अनिवार्य रूप से किया जाएगा। 

कांग्रेस नेता और राज्य मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, छात्र संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे, ताकि वह इसके महत्व को जान सकें। यह सरकार का काफी पुराना प्रस्ताव है, लेकिन हम इसे 26 जनवरी से लागू करेंगे। इस मामले में सरकार ने 2013 के फरवरी माह में परिपत्र जारी किया था। उस वक्त राज्य में कांग्रेस-रकांपा की सरकार थी। उन्होंने कहा कि छात्र रोज सुबह प्रार्थना के बाद प्रस्तावना का पाठ करेंगे। संविधान की प्रस्तावना के अलावा राज्य के सभी स्कूलों में मराठी भाषा की पढ़ाई कराना भी अनिवार्य होगा। वहीं राज्य सरकार के एक परिपत्र में कहा गया है कि प्रस्तावना का पाठ संविधान की संप्रभुत्ता, सबका कल्याण अभियान का हिस्सा है। गौरतलब है विधानसभा का अगला सत्र फरवरी में होगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
छोटा चिराग

Posted on 24th Jun 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india