प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची

By Shobhna Jain | Posted on 28th Dec 2019 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 28 दिसंबर, (वीएनआई) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आज लखनऊ पहुंचीं। वहीं प्रियंका ने लखनऊ पहुंचते ही योगी सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज ट्वीट कर लिखा, भाजपा शासित उप्र में बच्चों को मिड डे मील में बेकार खाना दिया जाता है। बच्चे ठंड में ठिठुर रहे हैं लेकिन स्वेटर नहीं मिले। कुपोषण के चलते बच्चों की जान जा रही है। भाजपा शासन में दिखावटी विकास की बातें खूब होती हैं लेकिन कुपोषण की वजह से बच्चों की जान जा रही है। कैसा शासन है ये?'

गौरतलब है प्रियंका गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ पहुंचीं। प्रियंका गांधी आज 28 दिसंबर को पार्टी मुख्यालय पर कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन : pokharan

Posted on 11th May 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india