कांग्रेस मप्र में मना रही काला दिवस, भाजपा कालाधन मुक्ति दिवस

By Shobhna Jain | Posted on 8th Nov 2017 | राजनीति
altimg

भोपाल, 8 नवंबर (वीएनआई)| कांग्रेस और भाजपा मध्य प्रदेश में देश में केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी लागू किए जाने का एक वर्ष पूरा होने पर आज आठ नवंबर को उसे अपने-अपने तरह से याद कर रहे हैं। कांग्रेस जहां इस फैसले को जनविरोधी करार देकर 'काला दिवस' मना रही है, तो वहीं भाजपा इस दिन को कालाधन मुक्ति दिवस करार दे रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में नोटबंदी की सालगिरह को 'काला-दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है। राजधानी में होने वाले कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (प्रदेश प्रभारी) दीपक बावरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।  प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में हो रहा है, जिसमें स्थानीय सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, नगर पालिका, नगर परिषद, मंडी एवं अन्य संस्थाओं के कांग्रेस पक्ष के जनप्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं।  द्विवेदी ने बताया कि भोपाल में रोशनपुरा चौराहे पर दोपहर एक बजे से 'काला-दिवस' कार्यक्रम आयोजित होगा।

वहीं, भाजपा आज के दिन को जश्न के तौर पर मना रही है। कालाधन से मुक्ति के दिवस के अवसर पर जिलों में परिसंवाद, जनसंभाएं, प्रदर्शनियां और गोष्ठियां आयोजित हो रही हैं। कालेधन के सृजन और प्रचलन को रोकने के लिए किए गए प्रयासों और इसके नतीजों की जानकारी दी जाएगी।  भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के मुताबिक, कालाधन विरोधी दिवस के आयोजन में क्षेत्रीय सांसद, विधायक, संगठन जिला प्रभारी की प्रभावी भूमिका रहेगी। प्रदेश में प्रमुख नगरों में केंद्रीय पदाधिकारियों और केंद्रीय मंत्रियों द्वारा जनसभाएं की जाएंगी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

चमकदार हीरा
Posted on 2nd Mar 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india