नई दिल्ली, 12 मार्च, (वीएनआई) लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान के बाद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आज कहा है कि आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के साथ किसी भी राज्य में बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन नहीं होगा।
बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं अन्य राज्यों में भी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा। बीएसपी अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं अन्य राज्यों में भी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा। गौरतलब है आगामी चुनाव को लेकर बीएसपी और समाजवादी पार्टी ने महागठबंधन किया। इसमें राष्ट्रीय लोकदल भी शामिल हैं। हालांकि इस सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद कांग्रेस के लिए अमेठी और रायबरेली की दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं। वहीं कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लगे हैं ऐसे में किसी भी राज्य में कांग्रेस के साथ बीएसपी का गठबंधन नहीं होगा।
No comments found. Be a first comment here!