कुमारस्वामी ने कहा 800 नहीं 60000 किसानों को मिला कर्जमाफी का लाभ

By Shobhna Jain | Posted on 31st Dec 2018 | राजनीति
altimg

बेंगलुरु, 31 दिसंबर, (वीएनआई) कर्नाटक के के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बीते शनिवार को कर्नाटक सरकार की कर्जमाफी योजना को किसानों के साथ क्रूर मजाक बताने पर जवाब दिया है। 

मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी को गलत और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है जिसमें उन्होंने कहा था कि कर्नाटक में 800 किसानों को ही कर्जमाफी का लाभ मिल पाया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ये दुखद कि पीएम मोदी को इसमें क्रूर मजाक दिखाई देता है। इस योजना के बारे में जाने बिना वे देश के लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। कुमारस्वामी ने आगे बताया है कि कर्नाटक के 60,000 किसानों को अबतक 350 करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में भेज दिए गए हैं और अगले एक हफ्ते में 1 लाख किसानों को 400 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा 21 लाख कर्जदार किसानों में से 8.5 लाख किसानों ने आधार, राशन कार्ड जमा करा दिए हैं। जनवरी, 2019 तक सरकार किसानों की कर्जमाफी का काम पूरा लेगी।

गौरतलब है प्रधानमंत्री मोदी ने  गाजीपुर की रैली में कहा था कि कांग्रेस ने कर्नाटक में लाखों किसानों को कर्ज माफी का वादा किया था लेकिन सिर्फ 800 किसानों का ही कर्ज माफ हुआ। ये कैसा खेल, कैसा धोखा है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने 6 लाख करोड़ रुपए का किसानों का कर्ज माफी का वादा किया था और दिया कितना सिर्फ 60 हज़ार करोड़। कांग्रेस ने किसानों के साथ कर्जमाफी के नाम पर क्रूर मजाक किया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 3rd May 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india