गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणी एक हफ्ते तक किसी से नहीं मिलेंगे

By Shobhna Jain | Posted on 15th Apr 2020 | राजनीति
altimg

अहमदाबाद, 15 अप्रैल, (वीएनआई) देश में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामले के बीच गुजरात में कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी खुद को सबसे अलग कर लिया है। 

एक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री रूपाणी अगले एक सप्ताह तक किसी से नहीं मिलेंगे। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सरकार के सभी कामकाज का संचालन व मार्गदर्शन तकनीक के उपयोग से सीएम हाउस से ही करेंगे। इससे पहले डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया। 

वहीँ मुख्यमंत्री के सचिव ने आज बताया कि, कल मुख्यमंत्री ​की कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक हुई थी। उन विधायकों में से एक विधायक बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। हालांकि, वे स्वस्थ हैं और उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 27th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india