दिल्ली में 31 मार्च की आधी रात तक लॉकडाउन

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Mar 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 22 मार्च, (वीएनआई) कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने सभी 7 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान किया है। सोमवार सुबह 6 बजे से 31 मार्च को आधी रात तक लॉकडाउन रहेगा। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी अनिल बैजल के साथ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फेंस कर लॉकडाउन का ऐलान किया।  इस दौरान सभी बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सब बंद रहेंगे। पड़ोसी राज्यों से सटी दिल्ली की सीमा सील रहेगी। हालांकि, जरूरी सेवाएं बहाल रहेंगी। उनके साथ भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आगे बताया, अभी दिल्ली में कोरोना वायरस के 27 केस हैं। इनमें से 6 केस ट्रांसमिशन हैं यानी ये केस ऐसे हैं जो एक से दूसरे में लगें। 21 केस ऐसे हैं, जो बाहर से यानी विदेश से आए। यह बताता है कि दिल्ली में अभी यह फैला नहीं है, ट्रांसमिशन के सिर्फ 6 केस हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा इस दौरान कोई भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस को इजाजत नहीं होगी। इसमें प्राइवेट बसें, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, रिक्शा, ई-रिक्शा सब बंद रहेंगी। डीटीसी की 25 प्रतिशत बसें चलेंगी और इसलिए ताकि जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले लोग अपने गंतव्य तक जा सकें। दिल्ली के सारे शॉप्स, बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, फैक्ट्री, वर्कशॉप, ऑफिस, गोदाम, साप्ताहिक बाजार ये सब बंद रहेंगे। दिल्ली से सटे सभी राज्यों के बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे। जरूरी सामानों जैसे दूध, सब्जियां, खाने-पीने के सामानों की आपूर्ति को इजाजत होगी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india