नई दिल्ली, 11 फरवरी, (वीएनआई) दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह से जारी मतगणना के बीच दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने पार्टी के प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी में लेता हूं। हम चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस की हार पर चर्चा करेंगे और इसके पीछे के कारकों का विश्लेषण करेंगे। कांग्रेस नेता सुभाष चोपड़ा ने कहा कि हमारे वोट प्रतिशत में गिरावट का कारण भाजपा और आप दोनों द्वारा ध्रुवीकरण की राजनीति है।
चुनाव प्रचार में ज्यादा जोश न दिखाने वाली कांग्रेस पार्टी को अभी तक के रुझानों में कोई खुशखबरी नहीं मिली है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता एक बार फिर खुलता नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं अभी तक के आए रुझानों को देखते हुए कांग्रेस की हार तो पक्की दिखाई दे रही है लेकिन इस बार के चुनाव में पार्टी का वोट शेयर भी आधा हो गया है। साल 2015 के मुकाबले कांग्रेस को इस बार दिल्ली 4.40 फीसदी दिल्ली की जनता का वोट मिला है, पिछले चुनाव में यह 10 फीसदी था। चुनाव नतीजे घोषित होने से पहले ही कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।
No comments found. Be a first comment here!