स्थापना दिवस पर कांग्रेस का मोदी सरकार के खिलाफ मार्च

By Shobhna Jain | Posted on 28th Dec 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 28 दिसंबर, (वीएनआई) कांग्रेस आज अपने 135वें स्थापना दिवस है के मौके पर 'देश बचाओ, संविधान बचाओ' मार्च निकाल रही है। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ स्थित कांग्रेस ऑफिस में नेताओं को संविधान की प्रस्तावना पढ़वाया और संविधान की शपथ दिलवाई। इस मौके पर जितिन प्रसाद, प्रमोद कृष्णन समेत कई नेताओं ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और संविधान का शपथ लिया। वहीं इस मौके पर देश के सभी कांग्रेस कार्यालयों में पार्टी का ध्वज फहराया गया। इसी के तहत पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी गुवाहाटी में रैली में मौजूद रहेंगे। मुंबई में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे रैली का नेतृत्व कर रहे हैं।। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 14th Dec 2022

Today in history
Posted on 21st Aug 2023
Today in history
Posted on 15th Dec 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india