बीजेपी ने हरियाणा में 78 उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट जारी की

By Shobhna Jain | Posted on 30th Sep 2019 | राजनीति
altimg

गुरुग्राम, 30 सितम्बर, (वीएनआई) हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 78 उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

भाजपा द्वारा आज जारी लिस्ट में मुख्यमंत्री के आलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला गोहाना से, पहलवान योगेश्वर दत्त बरौदा सोनीपत से, हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह पीहोवा कुरुक्षेत्र से, पहलवान बबीता फोगाट दादरी से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके आलावा भाजपा ने अंबाला कैंट से अनिल विज, जगाधारी सीट से कंवरपाल गुर्जर, यमुना नगर से घनश्याम दास अरोड़ा, शाहाबाद से कृष्ण बेदी, कैथल से लीलाराम गुर्जर, नीलोखेड़ी से भगवान दास, इंद्री से राजकुमार कश्यप, राई से मोहन लाल कौशिक और सोनीपत से कविता जैन को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने आज जिन नामों का ऐलान किया है, उसमें 38 मौजूदा विधायक भी शामिल हैं। जबकि इस बार बीजेपी ने 7 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे भी हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 28th Mar 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india