भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की 14वीं सूची जारी की

By Shobhna Jain | Posted on 1st Apr 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 01 अप्रैल, (वीएनआई) भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आज उम्मीदवारों की 14वीं सूची जारी की है। साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भी पार्र्टी ने एक लिस्ट जारी की है। 

लोकसभा चुनाव के लिए जारी की गई सूची के अनुसार मयूरभंज से बिस्वेसर तुडु, भद्रक से  अभिमन्यू सेठी और जजपुर लोकसभा सीट के लिए अमिया मलिक को उम्मीदवार बनाया है। वहीं ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई सूची में कुल 11 विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें से आनंदपुर से आलोक सेठी, रैरंगनगर से नाबा चरण माझी, मरोडा से कृष्णा महापात्रा, नीलगिरी से सुकांता नायक, आठमलिक सीट से भागीरथी प्रधान, बांगी से सुभ्रांशु शेखर, आथगडढ़ सीट से ब्रजेंद्र राय, पटकुरा से बिजया महापात्रा, महाकालपाड़ा से बिजय प्रधान, पुरी से जंयत सारंगी, भुवनेश्वर नार्थ से अपाराजिता मोहंती को उम्मीदवार घोषित किया गया है। गौरतलब है कि ओडिशा में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में होंगे।

 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india