भाजपा सांसद सुरेश प्रभु कोरोना वायरस के कारण गए एकांतवास में

By Shobhna Jain | Posted on 18th Mar 2020 | राजनीति
altimg

मुंबई, 18 मार्च, (वीएनआई) हाल ही में सऊदी अरब की यात्रा से लौटे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कोरोना वायरस महामारी के चलते खुद को घर में कैद कर लिया है। 

भाजपा सांसद प्रभु के करीबी सूत्रों के अनुसार उनका टेस्‍ट निगेटिव आने के बाद भी उन्‍होंने खुद को एकांतवास में रखने का मन बनाया है। सुरेश प्रभु जी-20 शेरपा मीटिंग में शामिल होने लिए सऊदी अरब गए थ। अब वह 14 दिनों तक क्‍वारंटाइन में रहेंगे। उन्‍होंने यह कदम सावधानी बरतने के चलते उठाया है। वहीं सुरेश प्रभु से पहले केंद्रीय मत्री वी मुरलीधरन ने भी खुद को घर में क्‍वारंटाइन में रखा था।

गौरतलब है कि धीरे-धीरे भारत में भी महामारी में इजाफा हो रहा है। देश में इस समय 147 मरीज सामने आए हैं। महाराष्‍ट्र में सबसे ज्‍यादा कोरोना के पीडि़त हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
वो लम्हे

Posted on 15th Apr 2017

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india