बीएस येदियुरप्पा ने चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

By Shobhna Jain | Posted on 26th Jul 2019 | राजनीति
altimg

बेंगलुरु, 26 जुलाई, (वीएनआई) कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में बीएस येदियुरप्पा आज शपथ ली। उन्होंने चौथी बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। 

राजभवन में राज्यपाल वजुभाई वाला ने येदियुरप्पा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। येदियुरप्पा ने हरे शॉल में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गौरतलब है कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की 14 महीने पुरानी कुमारस्वामी सरकार गिरने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने आज सुबह राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
मौसम

Posted on 12th Feb 2016

altimg

Posted on 15th Feb 2017

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india