योगी कैबिनेट विस्तार में 18 नए मंत्री शामिल

By Shobhna Jain | Posted on 21st Aug 2019 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 21 अगस्त, (वीएनआई) उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो गया। जिसमे 18 नए मंत्रियो ने शपथ ली।  

राजभवन में आयोजित हुए शपथग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी के 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इन 23 मंत्रियों में 18 नए चेहरे  मंत्रिमंडल में शामिल किए गए, जबकि 5 मंत्रियों को प्रमोट किया गया है। योगी ने मंत्रिमंडल में नए चेहरे तय करते समय जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ लोकसभा चुनाव में उनके प्रदर्शन का भी ध्यान रखा है। ताजा विस्तार के बाद योगी मंत्रिमंडल में कुल सदस्यों की संख्या अब मुख्यमंत्री सहित 56 हो जाएगी। 

शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्री इस प्रकार है :- डॉ. महेंद्र सिंह (ग्राम्य विकास मंत्री), चौधरी भूपेंद्र सिंह (पंचायती राज मंत्री) सुरेश राणा (गन्ना विकास मंत्री) अनिल राजभर (होमगार्ड व पिछड़ा कल्याण मंत्री) उपेंद्र तिवारी (परती व भूमि विकास मंत्री) राम नरेश अग्निहोत्री, कमला रानी वरुण।

राज्यमंत्री :-  अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, निलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल, अजीत सिंह पाल। 
  
स्वतंत्र प्रभार मंत्री :- नीलकंठ तिवारी, कपिलदेव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, रवींद्र जायसवाल। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india