संविधान-प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर संविधान के दुरुपयोग का आरोप

By VNI India | Posted on 13th Dec 2024 | राजनीति
PG

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (  वी एन आई)  कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा में अपने पहले  भाषण में संविधान दिवस की चर्चा पर मोदी सरकार को घेरा और उन पर संविधान के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

केरल के वायनाड से सांसद बनने के बाद प्रियंका गांधी ने लोकसभा को पहली बार संबोधित किया। संविधान दिवस पर चर्चा के दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उनके भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उनकी हौसला अफजाई करते नजर आए। कांग्रेस सांसद ने प्रियंका गांधी के संबोधन को वंडरफुल  स्पीच बताया।

लोकसभा में प्रियंका गांधी के पहले संबोधित को लेकर जब संसद के बाहर मीडिया ने राहुल गांधी से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा- वंडरफुल स्पीच। राहुल गांधी ने संसद में प्रियंका गांधी के पहले भाषण पर कहा कि उन्होंने इसे देखा, यह बहुत अच्छा और अद्भुत भाषण था।

वहीं, संसद में प्रियंका गांधी के पहले भाषण पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बहुत बढ़िया भाषण था। उन्होंने सरकार के सामने सभी तथ्य रखे और बताया कि कैसे संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है। वे उनके प्रदर्शन से बहुत खुश हैं।

प्रियंका  ने कहा नेहरू जी की सत्तारूढ़ दल  की आलोचना करता हैं, जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव डाली, लेकिन सत्ता पक्ष बताएं कि उन्होंने आलोचना के अलावा  पिछले दस वर्षों में क्या काम किया.प्रियंका ने  अपनी पार्टी के सांसदों  कीं मेज़ों की थपथपाहट के बीच मोदी सरकार पर सीधे हमले किये.

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि संविधान एक सुरक्षा कवच है। ऐसा सुरक्षा कवच जो नागरिकों को सुरक्षित रखता है। यह न्याय का, एकता का, अभिव्यक्ति की आजादी का कवच है। यह दुखद है कि 10 साल में बड़े-बड़े दावे करने वाले सत्ता पक्ष के साथियों ने इस कवच को तोड़ने का पूरा प्रयास किया है। संविधान में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय का वादा है। यह वादे सुरक्षा कवच हैं और इसे तोड़ने का काम शुरू हो गया है। लेटरल एंट्री और निजीकरण के जरिए यह सरकार आरक्षण को कमजोर करने का काम कर रही है।कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि संविधान एक सुरक्षा कवच है। ऐसा सुरक्षा कवच जो नागरिकों को सुरक्षित रखता है। यह न्याय का, एकता का, अभिव्यक्ति की आजादी का कवच है। यह दुखद है कि 10 साल में बड़े-बड़े दावे करने वाले सत्ता पक्ष के साथियों ने इस कवच को तोड़ने का पूरा प्रयास किया है। संविधान में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय का वादा है। यह वादे सुरक्षा कवच हैं और इसे तोड़ने का काम शुरू हो गया है। लेटरल एंट्री और निजीकरण के जरिए यह सरकार आरक्षण को कमजोर करने का काम कर रही है

प्रियंका गांधी बोलीं- देश फिर उठेगा, हक की लड़ाई लड़ेगा, न्याय मांगेगा…सत्यमेव जयते लोकसभा सदन में अखिलेश यादव ने  सत्तारूढ़ दल पर  निशाना  साधते हुयें  कहा कि संविधान को बचाना जीवन-मृत्यु का सवाल हैं. लोक सभा में संविधान दिवस पर आयोजित दो दिवसीय चर्चा का कल प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर देंगे वीएनआई


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india