ट्वीटर की चहचहाहट...

By Shobhna Jain | Posted on 13th Jul 2015 | देश
altimg
नई दिल्ली, 13 जुलाई, (वीएनआई) नरेंद्र मोदी :- विंबलडन से और खुशखबरी। मार्टिना हिंगिस को एक बार फिर बधाई। लिएंडर आपकी उपलब्धियां वास्तव में प्रेरणादायक हैं और वे हमें बेहद गौरवान्वित करती हैं। सुमित नागल को विंबलडन में जीतते देखना बेहद सुखद है। इस युवा खिलाड़ी को बधाई और शुभकामनाएं। संजय सिंह :- पूर्ण राज्य के मुद्दे को 20 साल से समर्थन देकर अब यू-टर्न होना कांग्रेस-बीजेपी को दिल्ली की जनता जवाब दे रही है देखिये सर्वे राहुल गांधी कार्यालय :- जो गरीब लोग है, उनको दबाया जा रहा है। पहले यहाँ इनके पास Shed हुआ करते थे, वह Shed इनसे छीन लिए गए है। अब आपने कहा की मुझे कुछ करना है, आपने Order दे दिया है, तो हम कुछ रास्ता निकालेंगे। दबाव डालेंगे : राहुल गांधी दिलीप पाण्डेय :- 15 साल दिल्ली में, 10साल केंद्र में रहते हुए अगर राहुलG की सरकार ने गरीबों, रेहड़ी-पटरी वालों के लिए कुछ कर दिया होता तो आज मुश्किल न होती! महेश भूपति :- लिएंडर, सानिया, सुमित की कठिन मेहनत ने विंबलडन में भारत का परचम लहराया।\" अर्जुन कपूर :- मीडिया में पहले भी ऊट-पटांग अफवाहें आई हैं, लेकिन यह एक अलग स्तर की अफवाह है। उन्होंने (मीडिया) मेरा नाम \'कॉमेडी नाइट्स\' के साथ जोड़ दिया है। मुझे भारत में छोटा पर्दा पसंद है। मैं एक दर्शक के रूप में शो का प्रशंसक बना हुआ हूं। बस। शो की कड़ियों की मेजबानी नहीं करने जा रहा।\" अदनान सामी :- आखिरकार लता मंगेशकरजी ने फोन किया। उन्हें मेरा गाना \'भर दो झोली मेरी\' अच्छा लगा। मैं सातवें आसमान पर हूं। आपसे प्यार करता हूं दीदी। लता दीदी की प्यार भरी कॉल आने के बाद मुझे उस बच्चे जैसा महसूस हो रहा है, जो चॉकलेट खाने के बाद चीनी के पीछे क्या भागेगा।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india