ट्विटर की चहचहाहट

By Shobhna Jain | Posted on 6th Jul 2015 | देश
altimg
नई दिल्ली, 06 जुलाई, (वीएनआई) नरेंद्र मोदी :- आज हम श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। हम उन्हें एक महान नेता के रूप में याद करते हैं, जिन्होंने राष्ट्र के लिए बहुमूल्य योगदान दिया। उन्होंने हमेशा युवाओं में शिक्षा पर जोर दिया। वह कुशल राजनेता, दूरद्रष्टा और महान चिंतक थे, जिनके विचारों को खूब सराहा गया। विकास स्वरुप :- \"सलाम उज्बेकिस्तान! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मध्य एशिया दौरे के पहले पड़ाव के तहत ऐतिहासिक नगर ताशकंद पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री ने खुद अगवानी की। प्रधानमंत्री शौकत मिरोमोनोविच मिर्जियोएव ने खुद ताशकंद हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी की।\" अरविन्द केजरीवाल :- लोग प्रधानमंत्री से व्यापमं के मामले में चुप्पी तोड़ने और हस्तक्षेप की उम्मीद करते हैं। प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर अब और अधिक चुप नहीं रहना चाहिए। अर्जुन कपूर : जन्मदिन की बधाई हो बॉलीवुड के पोर्टेबल चार्जर (रणवीर सिंह), हिंदुस्तान की एनर्जी ड्रिंक, नटखट नखरीला न्यूटेला। आयुष्मान खुराना : जन्मदिन मुबारक हो मिस्टर एनर्जी (रणवीर सिंह) ! सुपरस्टार! आपकी संभावित ऊर्जा, गतिज ऊर्जा और चुंबकीय ऊर्जा में तब्दील हो गई है। अदिति राव हैदरी : जन्मदिन की बधाई हो फुर्तीले खरगोश (रणवीर सिंह)! परिणिति चोपड़ा : मेरे पहले हीरो, मेरे भाषाई साथी, मेरे लालच को जन्मदिन मुबारक हो। इस बंदे रणवीर सिंह भवनानी से प्यार है।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Apr 2025
Today in History
Posted on 9th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india