पाकिस्तानी गोलीबारी में नियंत्रण रेखा पर महिला की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 11th Feb 2018 | देश
altimg

जम्मू, 11 फरवरी (वीएनआई)| जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई। 

पुलिस ने आज बताया कि शनिवार शाम को एक 65 वर्षीय महिला मेंधार इलाके में पाकिस्तानी सेना द्वारा दागे गए मोर्टार से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, अस्पताल में भर्ती कराने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा, पाकिस्तानी बलों ने छोटे व स्वचालित हथियारों और मोर्टार से मेंधार में सैन्य व नागरिक इलाकों को निशाना बनाया। भारतीय जवानों ने भी इसका दृढ़ता से मुंहतोड़ जवाब दिया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india