नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में 2 जवान शहीद

By Shobhna Jain | Posted on 1st May 2017 | देश
altimg
जम्मू, 1 मई (वीएनआई)| जम्मू एवं कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में आज दो जवान शहीद हो गए। शहीदों में एक सेना के जवान और दूसरे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हेड कांस्टेबल हैं। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में सुबह 8.30 बजे 'अकारण' गोलीबारी की। भारतीय चौकियों को रॉकेट और स्वचालित हथियारों से निशाना बनाया गया। एक अधिकारी ने कहा, एक बीएसएफ के हेड कांस्टेबल और सेना के एक जवन पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में शहीद हो गए। उन्होंने कहा, भारतीय सैनिकों ने इसका प्रभावी तरीके से जवाब दिया। दोनों ओर से गोलीबारी अभी जारी है।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 28th Jul 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india