वैश्विक महामारी कोरोना के बीच आज है अंतराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Apr 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (वीएनआई) एक तरफ पृथ्वी पर स्थित दुनियाभर के कई देश जहाँ वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहे है वहीँ आज 22 अप्रैल को 50 वां अंतराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस है। जबकि इस वर्ष अंतरष्ट्रीय पृथ्वी दिवस का थीम “क्लाइमेट एक्शन” है। गौरतलब है पिछले वर्ष “प्रोटेक्ट अवर स्पीशीज” पृथ्वी दिवस का थीम था।

आज अंतराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस है जोकी प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है, इसको पहली बार 1970 में 21 मार्च को यूनेस्को द्वारा मनाया गया। लेकिन उसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के आग्रह पर इसको वैश्विक स्तर पर मनाने के लिए 22 अप्रैल का दिन तय किया गया। जिसके बाद से प्रतिवर्ष इसे 22 अप्रैल को अंतराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। गौरतलब है पृथ्वी पर रहने वाले जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों को बचाने और दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। वहीँ अबतक लगभग 193 देश इसको मनाते है। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीटर पर धरती माँ का आभार जताते हुए एक सन्देश लिखा।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा, आइए हम सभी मिलकर अपने ग्रह का आभार व्यक्त करते हैं जिसने हमारी देखभाल की और अपार दया बनाए रखी। हम सभी मिलकर प्रण लेते हैं कि हम इसे एक स्वच्छ, स्वस्थ्य व और समृद्ध ग्रह की की दिशा में काम करेंगे। उन तमाम लोगों के लिए आभार व्यक्त करते हैं जो कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे खड़े हैं। आइए हम उनकी जय-जयकार करते हैं।

वीडियो साभार : यूट्यूब (नासा)

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india