सेंसेक्स 190 अंक बढ़कर खुला

By Shobhna Jain | Posted on 25th May 2021 | देश
altimg
नई दिल्ली, 25 मई (वीएनआई) देश में जारी कोरोना महामारी के बीच आज शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 190.16 अंक की तेजी के साथ 50842.06 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 71.80 अंक की तेजी के साथ 15269.50 अंक के स्तर पर खुला। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,250 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1,028 शेयर तेजी के साथ और 167 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 55 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 12th Dec 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india