मेरठ में आरएसएस कार्यकर्ता का शव बरामद

By Shobhna Jain | Posted on 20th Nov 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 20 नवम्बर (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में आरएसएस के एक कार्यकर्ता का शव बरामद किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने आज इसकी जानकारी दी। 

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सुनील गर्ग के रूप में की गई है। वह लोहे के एक मशहूर व्यापारी भी थे। उन्हें अंतिम बार रविवार को भाजपा के नगर निगम प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करते देखा गया था। पुलिस अधीक्षक मानसिंह (शहर) ने बताया कि मृतक के चेहरे पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। उनकी मोटरसाइकिल एक पार्किंग से बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि हत्या होने से पहले वह कहां-कहां गए और किन लोगों से मिले इसकी जानकारी एकत्र की जा रही है। जल्द ही इस मामले के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इधर, शहर के भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को जल्द से जल्द इस हत्याकांड को सुलझाने की चेतावनी दी है। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 30th Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india