राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Jan 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 23 जनवरी (वीएनआई)| स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 121वीं जयंती पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज  श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। वह भारत लौटने से पहले इंग्लैंड में भारतीय सिविल सेवा के सदस्य थे।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, वह हमारे सबसे प्रिय राष्ट्रीय नायकों में से एक हैं और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम में भाग लेने दावोस गए हैं। उन्होंने अपने संदेश के साथ स्वतंत्रता सेनानी को समर्पित एक वीडियो ट्वीट किया।मोदी ने लिखा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वीरता पर हर भारतीय को गर्व है। इस महान शख्सियत की जयंती पर हम उन्हें नमन करते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "हम देशभक्त नेता जी सुभाष चंद्र बोस को याद कर रहे हैं, जो हम सभी को आज भी प्रेरित करते हैं।"
 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 19th May 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india