प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल में रिकॉर्ड संख्या में मतदान की अपील की

By Shobhna Jain | Posted on 9th Nov 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 9 नवंबर (वीएनआई)| प्रधानमंत्री मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के लोगों से राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 'रिकॉर्ड संख्या' में मतदान करने की अपील की। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, हिमाचल प्रदेश में आज मतदान है। मैं प्रत्येक मतदाता से वोट डालने का अनुरोध करता हूं।

उल्लेखनीय है कि 68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पेश किया है, जबकि भाजपा की तरफ से प्रेम कुमार धूमल मैदान में हैं। राज्य में कुल 50.25 लाख मतदाता उम्मीदारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 19 लाख महिलाएं और 14 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 18th Feb 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india