झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 13 सीटों पर वोटिंग जारी

By Shobhna Jain | Posted on 30th Nov 2019 | देश
altimg

रांची, 30 नवंबर, (वीएनआई) झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण में 13 सीटों पर डाले जा रहे मतदान में करीब 11 बजे तक 27.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं गुमला जिले में नक्सली हमले की खबर है। 

एक जानकारी के अनुसार प्रदेश के 6 जिलों की 13 सीटों पर शनिवार सुबह 11 बजे तक कुल 27।41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। पहले फेज में करीब 37,83,055 वोटर 189 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं।वहीं गुमला जिले में नक्सलियों ने बिशुनपुर में एक पुल को उड़ा दिया। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं डेप्युटी कमिश्नर शशि रंजन ने बताया कि हमले की वजह से मतदान प्रभावित नहीं हुआ है और वोटिंग अभी भी जारी है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Posted on 1st Jun 2016
Pt. Deenanath Mangeshkar
Posted on 24th Apr 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india