एलपीजी सिलेंडर के दाम लगातार तीसरे महीने बढ़े

By Shobhna Jain | Posted on 1st Nov 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 01 नवंबर, (वीएनआई) तेल कंपनियों ने एक बार फिर से रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। जिसके चलते रसोई गैस के सिलेंडर महंगे हो गए हैं।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में 76.5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। दाम में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 681.50 रुपए हो गई है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो इसके दाम में 119 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1204 रुपए हो गई है। गौरतलब है लगातार तीसरे महीने रसोई गैस की कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है, इससे पहले अक्टूबर माह में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 605 रुपए थी।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india