देश के 30 राज्यों में लॉकडाउन, मरीजों संख्या 471 पहुंची

By Shobhna Jain | Posted on 24th Mar 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 24 मार्च, (वीएनआई) देश में कोरोना वायरस लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए बाद 30 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 548 जिलों में बीते सोमवार की शाम पूरी तरह लॉकडाउन की घोषणा की गई। 

एक जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को 95 नए कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई जो एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। वहीं रात तक इस वायरस से कुल 471 लोग पॉजिटिव पाए गए। जबकि अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, पुडुचेरी में 31 मार्च तक कर्फ्यू लागू हो गया है।

राज्य सरकारों ने भी वायरस के बढ़ते हुए फैलाव को तेजी से देखते हुए अतिरिक्त कदम उठाने का फैसला किया है। इसके अलावा तीन राज्य ऐसे हैं जिनमें कुछ जिलों में लॉकडाउन है। इन तीन राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा शामिल है। वहीं सिक्किम और मिजोरम में अभी तक किसी भी तरह का आदेश जारी नहीं किया गया।

 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india