तिरुवनंतपुरम, 9 अगस्त, (वीएनआई) केरल विधानसभा में आज केरल का नाम बदलने को लेकर एक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिसमे केंद्र सरकार से राज्य का नाम आधिकारिक तौर पर 'केरल' से बदलकर 'केरलम' करने का आग्रह किया गया है।
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केरल विधानसभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के तहत सदन में संकल्प की सामग्री प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि केरल का नाम बदलकर केरलम किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि मलयालम में हमारे राज्य का नाम 'केरलम' है। 1 नवंबर 1956 को राज्यों को भाषा के आधार पर पुनर्गठित किया गया था। 1 नवंबर को 'केरलप्पिरवी' दिवस भी मनाया जाता है। मलयालम बोलने वाले लोगों की मांग है कि केरल का नाम केरलम किया जाए। उनकी मातृभाषा स्वतंत्रता संग्राम के दिनों से ही मजबूत रही है।
गौरतलब है कि केरल में मलयालम भाषा बोली जाती है। मलायम में 'केरलम' शब्द बोली जाती है। राज्य को आधिकारिक तौर पर अंग्रेजी में 'केरल' के रूप में संदर्भित किया जाता है। संविधान की पहली अनुसूची में भी राज्य का नाम 'केरल' ही है। इसलिए सविंधान में संसोधन की भी मांग की गई है।
No comments found. Be a first comment here!