देश के अगले मुख्य न्यायधीश होंगे जस्टिस एसए बोबडे

By Shobhna Jain | Posted on 29th Oct 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर, (वीएनआई) देश के अगले मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शरद अरविंद बोबडे होंगे। वह 18 नवंबर को मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। वर्तमान में वह सुप्रीम कोर्ट में जज हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंग ने बीते सोमवार को शरद अरविंद बोबडे को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के वारंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। वर्तमान मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई 17 नवंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। गौरतलब है मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने केंद्र सरकार से सिफारिश की थी कि अगला सीजेआई शरद अरविंद बोबडे को बनाया जाए। उनका कार्यकाल 23 अप्रैल, 2021 में समाप्त हो जाएगा।

महाराष्ट्र के नागपुर में 24 अप्रैल, 1956 को जन्मे शरद अरविंद बोबडे का परिवार भी वकालत से जुड़ा रहा है। बोबडे के पिता अरविंद श्रीनिवास बोबडे महाराष्ट्र के एडवोकेट जनरल रह चुके हैं। शरद अरविंद बोबडे ने नागपुर विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी की पढ़ाई की है। वर्तमान में वह सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठ जज हैं।

 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india