गूगल ने होली पर जारी किया रंगीला डूडल

By Shobhna Jain | Posted on 21st Mar 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 21 मार्च, (वीएनआई) दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने रंगो के त्यौहार होली पर लोगों के लिए रंगीला डूडल जारी किया है। आज चारों ओर अबीर-गुलाल उड़ रहे हैं, नीले-पीले-काले रंगों से लोगों के चेहरे पुते हुए हैं, हर तरफ मस्ती का शोर है।

गूगल का ये डूडल रंगों और भारतीय संस्कृति की झलकियों से भरा हुआ है। इस डूडल में होली के त्योहार की भरपूर झलकियां हैं। यह पहली बार नहीं है कि जब गूगल ने होली पर डूडल बनाया है। इससे पहले भी गूगल अपने डूडल के माध्यम से होली का जश्न मना चुका है। रंगों की चाशनी में नहाया यह खूबसूरत डूडल वाकई में गूगल के यूजर्स के लिए बेहतरीन और बेशकिमती तोहफा है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india