चार पाकिस्तानी सैनिकों की जम्मू एवं कश्मीर में बीते 48 घंटों में मौत

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Mar 2018 | देश
altimg

जम्मू, 3 मार्च (वीएनआई)| जम्मू एवं कश्मीर में बीते 48 घंटों से जारी गोलीबारी की घटना में चार पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई जबकि दो भारतीय जवान और दो नागरिक घायल हो गए। 

सूत्रों ने बताया कि राजौरी जिले के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को शुरू हुई पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और इस दौरान चार पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया, पाकिस्तानी सेना ने रक्षा और नागरिकों इकाइयों को निशाना बनाने के लिए 120एमएम और 82एमएम मोर्टार का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया, पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी और गोलीबारी के दौरान हमारे दो जवान और दो नागरिक घायल हो गए।

इस गोलीबारी में आधा दर्जन आवासीय ढांचा या तो पूरी तरह से या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों के सभी स्कूलों को एहतियात के तौर पर पांच मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 10th Nov 2017

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india