राजधानी दिल्ली में धूपभरी सुबह

By Shobhna Jain | Posted on 21st May 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 21 मई (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह धूपभरी रही और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। 

भारतीय मौसम विज्ञान के एक अधिकारी ने कहा, आसमान साफ रहेगा और शहर में दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं।अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और आद्र्रता का स्तर सुबह 8.30 बजे 30 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india