राजधानी दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा छाया

By Shobhna Jain | Posted on 20th Feb 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 20 फरवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे मौसम में आद्र्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि दृश्यता 1,000 मीटर रही।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Quote of the day:
Posted on 28th Nov 2024
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india