दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई, 6 रेलगाड़ियां रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 17th Nov 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 17 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बदली छाई रही, जिस वजह से छह रेलगाड़ियां रद्द हो गइर्ं। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 91 फीसदी रहा और दृश्यता 1,000 मीटर रही। एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, आज दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 25.5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार, छह रेलगाड़ियां रद्द हो गई हैं और 40 देरी से चल रही हैं। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india