राजधानी दिल्ली में आज सुबह बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Sep 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 2 सितंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह बदली छाई रही। सुबह का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 76 प्रतिशत दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में राजधानी में 4.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india