नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह धुंध छाई रही। आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 5.30 बजे दृश्यता 200 मीटर थी, जो सुबह 8.30 बजे 400 मीटर हो गई। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 100 फीसदी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सुबह घने कोहरे के साथ दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी। आज दिन का अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।