नई दिल्ली, 27 अप्रैल (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह बदली छाई रही। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गरज-चमक के साथ बारिश होने तथा धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। दिल्ली में सुबह आठ बजे वातावरण में आद्र्रता 38 फीसदी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी। बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। वहीं राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।