नई दिल्ली, 11 मई (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह आंशिक बदली रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने व बिजली कड़कने का अनुमान जताया है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, दिन में आंशिक बदली रहेगी। बिजली कड़कने और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। धूल भरी आंधी भी चल सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
वहीं, इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।