पंजाब में घने कोहरे के कारण दुर्घटना, 8 लोगो की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 7th Nov 2017 | देश
altimg

चंडीगढ़, 7 नवंबर (वीएनआई)| पंजाब में आज सुबह घने कोहरे के कारण एक बस और एक बड़े ट्रक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। यह घटना फिरोजपुर-फाजिल्का सड़क पर करिया गांव के पास हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कम दृश्यता के कारण हुई। पंजाब रोडवेज की बस चंडीगढ़ से करीब 250 किलोमीटर दूर फिरोजपुर से फाजिल्का जा रही थी।  घायलों का आरोप है कि अधिकारी बचाव और पीड़ितों को अस्पताल ले जाने के लिए समय पर नहीं पहुंचे। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india