नई दिल्ली, 17 जुलाई, (वीएनआई)। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से महज 6 साल की मासूम का अपहरण करने के बाद उसके साथ रेप का मामला सामने आया है।
एक जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय युवक ने नशे की हालत में बच्ची का अपहरण करके उसके साथ रेप किया। मासूम बच्ची और युवक दोनों ही फुटपाथ पर रहते हैं। यह घटना 14 जुलाई की है, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दिल्ली के मिंटो रोड पर जब मासूम खेल रही थी तभी आरोपी ने लड़की को वहां से किडनैप कर लिया। काफी देर तक जब बच्ची के माता-पिता उसे ढूंढ नहीं सके तो उनकी चिंता बढ़ गई। देर रात तकरीबन 11.30 बजे बच्ची का खून से लथपथ सड़क पर मिली। जिसके बाद तुरंत बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लड़की के अंदरूनी अंग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तकरीबन चार घंटे के ऑपरेशन के बाद भी बच्ची की हालत अभी भी गंभीर है।
वहीँ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि बच्ची का खून काफी बह गया है और चार घंटे के ऑपरेशन के बाद भी उसकी स्थिति खराब बनी हुई है। मालीवाल ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि वह लड़की के परिवार को हर संभव आर्थिक मदद करेंगी।उन्होंने ट्वीट करके आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। साथ ही स्वाति मालीवाल एक याचिका दायर करने जा रही हैं ताकि बच्ची को आर्थिक मदद मिल सके क्योंकि वह बेहद गरीब परिवार से आती है।
No comments found. Be a first comment here!