राजधानी दिल्ली में तेज धूप

By Shobhna Jain | Posted on 30th Apr 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह धूप निकली हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 35 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। शाम तक धुंध रह सकती है।"अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राजधानी दिल्ली में बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india