ऐतिहासिक लंदन ब्रिज पर चाकूबाजी में कई लोग घायल

By Shobhna Jain | Posted on 29th Nov 2019 | विदेश
altimg

लंदन, 29 नवंबर, (वीएनआई) लंदन के एतिहासिक ब्रिज पर चाकूबाजी की घटना में कई लोगों को घायल होने की खबर है। 

ब्रिटिश पुलिस के अनुसार स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे के करीब उन्हें ब्रिज के नजदीक चाकू से हमले की की जानकारी मिली थी। जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।  पुलिस ने एक घटना का हवाला देते हुए ऐतिहासिक लंदन ब्रिज को खाली कराकर घेर लिया है। लोगों से अपील की गई है कि वे उस एरिया में ना जाएं। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट कर लिखा, लंदन ब्रिज की घटना के बारे में मुझे लगातार जानकारियां दी जा रही हैं। मैं पुलिस और सभी इमर्जेंसी सेवाओं को तत्काल हरकत में आने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
परिंदे

Posted on 20th Mar 2017

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india