प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस में मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

By Shobhna Jain | Posted on 14th Jul 2023 | विदेश
altimg

पेरिस, 14 जुलाई, (वीएनआई) अपने दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर पहुँचे प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रॉन ने देश का सर्वोच्च सम्मान  ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया है।

फ़्रांस का यह सर्वोच्च सम्मान पाने वाले प्रधानमंत्री मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले अन्य देशो के कई नेताओं को यह सम्मान दिया जा चुका है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल को यह सम्मान दिया जा चुका है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस में जबरदस्त स्वागत किया गया था। उनको गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कई नेताओं से बात की और कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए  भारत के ऐतिहासिक चंद्रयान 3 और यूपीआई का जिक्र किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मैंक्रॉन के साथ डिनर किया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 11th Feb 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india