दुनियाभर में लॉकडाउन के बीच चीन में पार्क, रेस्तरां में भीड़

By Shobhna Jain | Posted on 7th Apr 2020 | विदेश
altimg

हॉन्गकॉन्ग, 07 अप्रैल, (वीएनआई) वैश्विक महामारी से प्रभावित दुनिया भर के कई देशो में जारी लॉकडाउन के बीच चीन से आई तस्वीरों ने फिर से हैरान कर दिया है। 

एक जानकारी के अनुसार चीन में तीन महीने के लॉकडाउन खुलने के बाद चीनी पर्यटन स्थलों पर हजारों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। वहीं चेतावनी के बाद भी पर्यटन स्थलों पर लोगों का आना कम नहीं हुआ है और यह हाल पेइचिंग से लेकर शंघाई तक का है। जबकि चीन के अनहुई प्रांत की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें हजारों लोग हौंगशैन माउंटेन पार्क में फेस मास्क लगाए घूमते देखे जा रहे हैं। इस बीच शंघाई में प्रसिद्ध बूंद वॉटरफ्रंट के पास भी भारी भीड़ उमड़ी। शहर के कई रेस्तरां भी खुल गए हैं और भीड़ इतनी बढ़ गई है कि उन्होंने प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। 

गौरतलब है चीन में घातक कोरोना ने तीन हजार से अधिक लोगों की जान ले ली और 80 हजार से अधिक संक्रमित हैं यहां से फैले कोरोना ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india