रूसी संस्थाओं , व्यक्तियों पर अमेरिका ने और प्रतिबंध लगाए

By Shobhna Jain | Posted on 21st Dec 2016 | विदेश
altimg
वाशिंगटन, 21 दिसम्बर (वीएनआई)। रूस पर अमेरिका ने अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए हैं। आठ रूसी संस्थाओं और सात व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया गया है जो यूक्रेन में छिड़ी लड़ाई से जुड़े हुए हैं। अमेरिकी वित्त विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ताजा प्रतिबंध क्रीमियाई बंदरगाहों, क्रीमियाई रेलवे और एक रूसी राजमार्ग निर्माण कंपनी इंस्टीटुट स्ट्रोइप्रोएक्त पर लगाए गए हैं। इसके अलावा, सात रूसी नागरिकों को भी काली सूची में डाला गया है जिनमें से छह पर अमेरिका ने बैंक रोसिया को सहयोग देने का आरोप लगाया है। इस बैंक को अमेरिका ने 2014 में प्रतिबंधित कर दिया था। बैंक रोसिया की दो सहयोगी कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। यूक्रेन संकट में रूस की भूमिका को नकारात्मक मानते हुए अमेरिका, यूरोपीय संघ और उसके कुछ सहयोगियों ने 2014 से रूस पर कई बार प्रतिबंध लगाए हुए हैं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 3rd Aug 2022

altimg
Today in history

Posted on 1st Jun 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india