बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का आज निधन

By Shobhna Jain | Posted on 7th Jul 2021 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 07 जुलाई, (वीएनआई) हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता दिलीप कुमार का आज सुबह 98 वर्ष कि आयु में  निधन हो गया है। वह लंबे वक्त से दिलीप कुमार बीमार चल रहे थे। वहीं उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलीप कुमार ने आज सुबह 7.30 बजे मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में दुनिया को अलविदा कहा। उनका इलाज कर रहे डॉ. पार्कर ने उनके निधन की पुष्टि की। वहीं डॉक्टरों ने कहा था कि दिलीप कुमार को बाइलेटरल प्लूरल इफ्यूजन हुआ है, जिसके चलते उनके फेफड़ों के पास द्रव भर गया है और इसी वजह से उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india